Humanity is Best policy

Online donate for poor child Education |Upkar Sansthan Trust
May 31, 2017

मानव सेवा ही सच्चा धर्म है।
उपकार संस्थान ट्रस्ट।
भूखों को खिलाओ रोटी,प्यासे को दो पानी।
इनकी दुआओं से,कभी न होगी हमें हानि।।
इस मदद मन्त्र को मानकर उपकार संस्थान ट्रस्ट निर्धन,निःशक्त, निःसहाय, निर्बल नर नारी की सेवा में पल पल लगा है। आज जितनी भी ट्रस्ट की सेवायें संचालित है वे सब अनेकों दानियों के सहयोग और परिश्रम से संभव हो पाई है।
ट्रस्ट के द्वारा रोजाना 1000 से ज्यादा भूखे, भिखारी, बेबस-गरीबों को भोजन की सेवा पहुचाई जाती है। नारी रूप में देवी स्वरूप समझ उपकार परिवार गरीब असहाय माताओं-बहनों को प्रतिमाह 100 से अधिक रासन सामग्री किट बांटे जाते हैं। अनाथ आदिवासी बच्चों के विकास के लिये,कुपोषण से बचाने व शिक्षित करने के उद्देश्य से हर महीने 200 बच्चों को शिक्षा-चिकित्सा सेवा निःशुल्क दी जाती है।
साथ ही दुःखी और मानसिक रूप से परेशान बंधु बहनों को निःशुल्क प्ररेणादायक परामर्श एवं स्वरोजगार प्रशिक्षण जैसे सिलाई,मेहंदी, कसीदा, सौंदर्य, कम्प्यूटर ओर कुकिंग प्रशिक्षण सीखा कर आत्मनिर्भर बनाया जाता है। यही है मानवजीवन का सार अतः हम ओर आप मिलकर समाज उत्थान व कल्याण की सेवाओं दे गति। जय मानव सेवा।

Donate Now